एमपी में 31 जनवरी तक सभी स्कूल रहेंगे बंद; संक्रांति स्नान को छोड़कर धार्मिक मेलों पर लगा बैन
बढ़ते कोविड-19 मामलों के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को ऐलान किया कि 15 से 31 जनवरी तक कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। राज्य में धार्मिक मेलों, बड़ी रैली और सभाओं के आयोजन पर प्रतिबंध रहेगा लेकिन मकर संक्रांति स्नान को प्रतिबंधों से छूट दी गई है।