एमपी में अपना निलंबन रद्द कराने के लिए शिक्षक ने की ₹50,000 की रिश्वत की पेशकश, हुआ अरेस्ट
छतरपुर (एमपी) में अपना निलंबन रद्द कराने के लिए ज़िला पंचायत की मुख्य कार्यकारी अधिकारी को ₹50,000 रिश्वत की पेशकश करने के आरोप में एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। शिक्षक को बाद में ज़मानत पर रिहा कर दिया गया। बकौल सीईओ, शिक्षक को पिछले साल चुनाव प्रशिक्षण कार्यक्रमों के दौरान लगातार अनुपस्थित रहने पर निलंबित किया गया था।