एमपी में अपनी तेंदुए मां के साथ बैठा दिखा दुर्लभ ब्लैक पैंथर शावक, सामने आई तस्वीर
मध्य प्रदेश स्थित पेंच टाइगर रिज़र्व ने अपनी तेंदुए मां के साथ बैठे 'बघीरा' नामक ब्लैक पैंथर शावक की दुर्लभ तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की है। यह तस्वीर वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर मोनू दुबे ने खींची है। तस्वीर के साथ टाइगर रिज़र्व ने लिखा, "ब्लैक पैंथर, तेंदुओं के मैलेनिस्टिक (गहरे रंग वाले) वैरिएंट होते हैं, वे बेहद दुर्लभ हैं।"