एमपी में अब राजधानी भोपाल की जगह उज्जैन से चलेगा धर्मस्व विभाग का दफ्तर
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सतपुड़ा भवन से संचालित होने वाले धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग के दफ्तर को अब उज्जैन शिफ्ट किया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने यह फैसला लिया है। इस विभाग के प्रमुख सचिव ई. रमेश कुमार ने बताया कि आचार संहिता खत्म होने के बाद दफ्तर शिफ्ट किया जाएगा।