मध्य प्रदेश के रतलाम में एक अस्पताल के बेड पर सो रहे आवारा कुत्ते का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। रतलाम के मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर नानावरे ने कहा कि छुट्टी पर होने के कारण उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट किया, "मध्य प्रदेश में जंगलराज है...क्योंकि मुख्यमंत्री शिवराज हैं।"