एमपी में इंडियन ऑयल के गोदाम में लगी आग, कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया धुंए का गुबार

मुरैना (एमपी) में बुधवार को इंडियन ऑयल के गोदाम में भीषण आग लग गई जिसका वीडियो सामने आया है। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है व एक अधिकारी ने कहा, "पीएनजी के पाइपों में आग लगी थी और इसके कारणों का पता नहीं चला है।" वहीं, धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया।