मध्य प्रदेश पुलिस ने धार, जबलपुर और बड़वानी में 19 अक्टूबर को ईद मिलाद-उन-नबी के जुलूसों में पत्थरबाज़ी और झड़प की घटनाओं को लेकर 12 एफआईआर दर्ज की हैं और 39 लोगों को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, 158 लोग नामजद किए गए हैं जबकि 200 आरोपी अज्ञात हैं। जबलपुर के एसपी के अनुसार, हमले में 6 पुलिसकर्मी घायल हुए।