ग्वालियर (मध्य प्रदेश) के चांदपुर गांव में कथित तौर पर कुत्ते द्वारा काटने के चलते एक भैंस की मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव के लोग ऐंटी-रेबीज़ वैक्सीन लगवाने पहुंच गए। दरअसल, मरने वाली भैंस के दूध का इस्तेमाल कर रायता तैयार किया गया था जिसका सेवन लगभग 700 लोगों ने एक कार्यक्रम में किया था।