मुरैना (एमपी) में एक कोचिंग संचालक को छात्राओं के बीच 'चोली के पीछे...' गाने पर डांस और नागिन डांस करने को लेकर पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है। वीडियो में कुछ छात्राएं भी डांस करती दिख रही हैं। कोचिंग संचालक ने इसपर कहा कि उसने अपने बच्चे के जन्मदिन पर दोस्त व छात्राओं की ज़िद पर डांस किया था।