इंदौर (मध्य प्रदेश) में एक बाल सुधार गृह से 7 कैदी फरार हो गए हैं। सुधार गृह के अधीक्षक ने कहा, "उन्होंने गार्ड से मारपीट की और चाबियां व मोबाइल फोन छीन लिया। वे रेप, हत्या, हत्या की कोशिश जैसे गंभीर मामलों के लिए यहां थे।" बकौल अधीक्षक, स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है।