मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक आश्रम में नाबालिग छात्रों का यौन शोषण करने के आरोप में एक आचार्य को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि 12 व 14 वर्षीय तीन छात्रों ने मंगलवार को इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक, मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।