एमपी में चुने गए 230 विधायकों में से 205 हैं करोड़पति, 90 पर चल रहे आपराधिक मामले
असोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के मुताबिक, एमपी विधानसभा चुनाव में जीत कर आए 230 विधायकों में से 205 विधायक करोड़पति हैं जिनमें 144 बीजेपी के व 61 कांग्रेस के हैं। बकौल रिपोर्ट, रतलाम सिटी से बीजेपी के विधायक चेतन्य कश्यप के पास सर्वाधिक ₹296 करोड़ की संपत्ति है। इसके अलावा 90 विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।