इंदौर (मध्य प्रदेश) में कॉलेज की एक छात्रा ने एक अज्ञात शख्स पर करीब डेढ़-दो माह से धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप लगाते हुए शनिवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई। बकौल पुलिस, शुक्रवार को भी छात्रा को उसके स्कूटर पर एक पत्र मिला था। पत्र में लिखा था, ''सावधान, मेरी नहीं होगी तो किसी का नहीं होने दूंगा।''