झाबुआ (मध्य प्रदेश) में पुलिस अधीक्षक अरविन्द तिवारी द्वारा पॉलिटेक्निक के छात्रों को फोन पर गाली देने का ऑडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें पद से हटाने का आदेश दिया है। छात्रों ने कॉलेज में अतिक्रमण को लेकर मारपीट के बाद सुरक्षा की मांग की थी। एसपी ने उनसे कहा था, "तुम्हारी औकात क्या है?"