inshorts

एमपी में ज्वेलरी शोरूम के फर्स्ट फ्लोर से गिरकर बुज़ुर्ग की हुई मौत, घटना का वीडियो आया सामने

नर्मदापुरम (मध्य प्रदेश) स्थित एक ज्वेलरी शोरूम के फर्स्ट फ्लोर से एक 85-वर्षीय शख्स के ग्राउंड फ्लोर पर गिरने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना 21 नवंबर की है जब बुज़ुर्ग अपने परिवार संग खरीदारी करने आए थे। बकौल पुलिस, गंभीर रूप से चोटिल बुज़ुर्ग की उपचार के दौरान 24 नवंबर को मौत हो गई।