एमपी में 'दूषित पानी' पीने के बाद 3 लोगों की हुई मौत, 60 से अधिक लोग पड़े बीमार
भिंड (एमपी) में बीते दिनों कथित तौर पर दूषित पानी को पीने के बाद 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 60 से अधिक लोग बीमार पड़ गए। बकौल परिजन, दूषित पानी पीने के बाद उल्टी-दस्त होने से लोगों की मौत हो गई। हालांकि ज़िला महामारी नियंत्रण अधिकारी ने दूषित पानी के कारण मौत की बात से इनकार किया है।