मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना' को 18 अप्रैल से दोबारा शुरू करने का एलान किया है। उन्होंने कहा, "पहली ट्रेन काशी विश्वनाथ के लिए जाएगी...संभव हुआ तो विमान से बुज़ुर्गों को तीर्थ दर्शन के लिए ले जाएंगे।" मुख्यमंत्री ने 'कन्या विवाह योजना' की राशि ₹51,000 से बढ़ाकर ₹55,000 करने का भी एलान किया।