एमपी में नदी से शव निकालने के दौरान पुलिस अफसर की डूबने से हुई मौत, सीएम ने जताया शोक
देवास (मध्य प्रदेश) में जामनेर नदी से किशोर का शव निकालने के दौरान टीआई राजाराम बास्कले की नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बास्कले को नदी से निकालकर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बास्कले के निधन पर शोक जताया है।