एमपी में नशे में धुत थानेदार ने देर रात को फोड़े 8 कारों के कांच, हुआ निलंबित

जबलपुर (एमपी) में नशे में धुत थानेदार ने सोमवार देर रात को 8 गाड़ियों के कांच तोड़ दिए जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में कार के मालिक थानेदार से शीशे तोड़ने को लेकर सवाल करते नज़र आ रहे हैं जिसके बाद थानेदार ने गाली-गलौज की। छिंदवाड़ा के चौरई थाने में पदस्थ थानेदार को एसपी ने निलंबित कर दिया है।

Load More