एमपी में निजी स्कूल के छात्रावास में 8 वर्षीय बच्ची का हुआ रेप, 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

मध्य प्रदेश के भोपाल में एक निजी स्कूल के छात्रावास में एक 8 वर्षीय बच्ची का रेप किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि मामले में 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और उनकी पहचान की जा रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एसआईटी से मामले की जांच कराने के आदेश दिए हैं।