पुलिस ने बताया है कि शिवपुरी (मध्य प्रदेश) में मंगलवार तड़के एक पिकअप वाहन के पलटने के बाद नदी में गिरने के चलते 4 मज़दूरों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि चालक द्वारा वाहन पर नियंत्रण खोने के बाद यह हादसा हुआ। बकौल पुलिस, सभी मज़दूर पश्चिम बंगाल के थे।