एमपी में पिछले एक महीने में विदेश से आए सभी लोगों की कोविड-19 जांच होगी: सीएम

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि नए कोविड-19 वैरिएंट के मद्देनज़र सरकार ने पिछले 1 महीने में विदेश से आए सभी लोगों की कोविड-19 जांच का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई संदिग्ध मरीज़ मिलता है तो उसे आइसोलेशन में रखा जाएगा। बकौल सीएम, स्कूल सोमवार से केवल 50% क्षमता के साथ खुलेंगे।