एमपी में पेशी के लिए राजस्थान से आए शख्स ने पत्नी को कोर्ट के बाहर दिया तीन तलाक, केस दर्ज
गुना (मध्य प्रदेश) में राजस्थान से पेशी के लिए आए शख्स ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को कोर्ट के बाहर तीन तलाक दे दिया है। महिला के मुताबिक, उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया था और भरण-पोषण के लिए कोर्ट में केस चल रहा था। बकौल पुलिस, महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।