inshorts

एमपी में प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबने से 7 बच्चों की मौत, सीएम ने की मुआवज़े की घोषणा

मध्य प्रदेश के भिंड और सतना ज़िले में रविवार को तालाब में डूबने के कारण क्रमश: 4 और 3 बच्चों की मौत हो गई। ये बच्चे कथित तौर पर भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन में गए थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बच्चों की मौत पर शोक जताते हुए उनके परिवारों के लिए ₹4-₹4 लाख के मुआवज़े की घोषणा की।