एमपी में बेटे के हाथ में बंदूक देकर ऑन कैमरा 6 लोगों की हत्या करवाने वाली महिला हुई गिरफ्तार

मुरैना (मध्य प्रदेश) में पुरानी रंजिश के चलते बेटे के हाथ में बंदूक देकर 6 लोगों की हत्या करवाने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। कुछ दिन पहले की इस घटना का वीडियो सामने आया था। पुलिस ने मामले में 9 लोगों को आरोपी बनाया था जिनमें से 2 अन्य पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।