ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में अनुसूचित जाति के एक कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व एमपी की पूर्व मंत्री इमरती देवी का वीडियो सामने आया है। कार्यक्रम में सिंधिया ने कहा, "मैं ना रहूं तब भी आपके समाज के उत्थान के लिए...काम होते रहेंगे।" सिंधिया की यह बात सुनकर इमरती भावुक हो गईं और कहा, "महाराज...कभी ऐसा मत बोलना।"