मध्य प्रदेश में 'भारत जोड़ो यात्रा' के छठे दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इंदौर में पदयात्रा के बीच साइकल चलाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में कांग्रेस नेता जीतू पटवारी राहुल को साइकल देते और राहुल उसे चलाते दिखाई दे रहे हैं। इस बीच राहुल ने यात्रा में आए कई साइकलिस्ट से मुलाकात की।