inshorts

एमपी में भूमिगत नहर की निर्माणाधीन टनल धंसने के बाद 7 मज़दूरों को बचाया गया, 2 अब भी फंसे

कटनी (मध्य प्रदेश) प्रशासन के अनुसार, स्लीमनाबाद के पास भूमिगत नहर की निर्माणाधीन टनल धंसने के चलते 9 मज़दूर फंस गए जिसके बाद 7 मज़दूरों को बचा लिया गया और 2 अब भी फंसे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "नहर के निर्माण कार्य के दौरान श्रमिकों के दबने के समाचार से दुख हुआ...राहत और बचाव कार्य जारी है।"