एमपी में मंत्री के काफिले का वाहन एक कार से टकराया, 1 व्यक्ति की मौत व 7 लोग हुए घायल
पुलिस ने बताया है कि मध्य प्रदेश की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के काफिले का पायलट वाहन शिवपुरी में सोमवार को एक कार से टकरा गया था जिसके चलते पेड़ के नीचे बैठे एक 60-वर्षीय शख्स की मौत हो गई। बकौल पुलिस, दुर्घटना में 5 पुलिसकर्मी समेत 7 लोग घायल हुए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।