एमपी में मंदिर परिसर में लड़की का डांस करने का वीडियो हुआ वायरल; आलोचना के बाद मांगी माफी
छतरपुर (मध्य प्रदेश) के मंदिर परिसर में आरती साहू नामक एक लड़की का बॉलीवुड गाने पर डांस करने का वीडियो वायरल हो गया है जिसके बाद बजरंग दल समेत कई संगठनों ने वीडियो पर आपत्ति जताई है। पुलिस ने आरती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, बढ़ती आलोचना के बीच आरती ने वीडियो के लिए माफी मांगी है।