एमपी में महिला कर्मी का रेप करने के आरोप में गिरफ्तार हुआ डिप्टी कलेक्टर

एमपी के उज्जैन में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर अभय सिंह खराड़ी को एक महिला कर्मचारी का रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह मामला बड़वानी ज़िले में एसडीएम के पद पर अभय की पुरानी पोस्टिंग के दौरान का है। अभय पर आरोप है कि वह महिला को अपनी पत्नी बताकर उसकी शादी भी नहीं होने दे रहा था।