एमपी में महिला का 2 साल तक हुआ गैंगरेप, सिगरेट से जलाया गया प्राइवेट पार्ट; 5 लोग अरेस्ट

पुलिस ने बताया है कि इंदौर (मध्य प्रदेश) में 32-वर्षीय महिला से गैंगरेप के आरोप में उसके पति व पति के 4 दोस्तों को गिरफ्तार किया गया है। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक सेक्स किया और प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से जलाया। गैंगरेप कथित तौर पर एक फार्महाउस में नवंबर-2019 से अक्टूबर-2021 के बीच हुआ।