एमपी में महिलाओं के अंडर गारमेंट्स चुराने वाले शख्स का वीडियो आया सामने, एफआईआर दर्ज

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कई घरों से महिलाओं के अंडर गारमेंट्स चोरी करने के आरोप में एक शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। चोरी की यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि चोर ने 3 सितंबर को उनके घर से अंडर गारमेंट्स और कुर्ते में रखे ₹500 चोरी किए थे।