एमपी में मुफ्त 'पोषण आहार' योजना में ₹100 करोड़+ की पाई गईं अनियमितताएं: रिपोर्ट

मध्य प्रदेश के अकाउंटेंट जनरल की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा संचालित मुफ्त 'पोषण आहार' कार्यक्रम टेक होम राशन (टीएचआर) के लाभार्थियों की पहचान, उत्पादन व वितरण में ₹100 करोड़ से अधिक की अनियमितताएं सामने आई हैं। बकौल रिपोर्ट, जिन ट्रकों में राशन के परिवहन का दावा किया गया था वे सत्यापन में मोटरसाइकिल, कार, ऑटो और टैंकर निकले।