शहडोल (एमपी) में गुरुवार को चार्जिंग पर लगे मोबाइल पर गेम खेलने के दौरान धमाका होने से नाबालिग लड़की की हथेली के चीथड़े उड़ गए और उसकी दोनों आंखों में गहरी चोट आई। नाबालिग को रीवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बकौल रिपोर्ट, धमाका किसी लोहे की चीज़ में हुआ था।