एमपी में युवक को पिलाया गया पेशाब, सिर मुंडवाकर चेहरे पर पोती गई कालिख
गुना (एमपी) में एक युवक का रिश्तेदारों द्वारा सिर मुंडवाकर चेहरे पर कालिख पोतने और घाघरा व जूतों की माला पहनाए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उसे पेशाब भी पिलाया था। बकौल रिपोर्ट्स, पीड़ित के चाचा की बेटी शादी के बाद भाग गई थी जिससे नाराज़ उसके ससुरालवालों ने युवक का अपहरण किया था।