एमपी में युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- दोस्त कर रहा था शारीरिक शोषण

पुलिस के अनुसार, ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में 20-वर्षीय युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है, "15-वर्षीय लड़के (दोस्त) द्वारा किए जा रहे शारीरिक शोषण से परेशान हो चुका हूं...मैं अपना बदला लेकर यह कदम उठा रहा हूं।" वहीं, आरोपी लड़का मंगलवार सुबह से लापता है।