एमपी में रह रहे कश्मीरी पंडित अगर वापस जाना चाहते हैं तो सरकार करेगी मदद: नरोत्तम मिश्रा

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को एक प्रश्न के जवाब में कहा, ''राज्य में रह रहे कश्मीरी पंडित भाई-बहन अगर जम्मू-कश्मीर स्थित अपने पैतृक आवासों में वापस जाना चाहते हैं तो वह गृह विभाग को सूचित करें।'' मिश्रा ने आगे कहा कि प्रदेश सरकार‌ उनकी वापसी सुनिश्चित कराने के साथ-साथ उन्हें भेजने की व्यवस्था भी करेगी।