पुलिस के अनुसार, इंदौर (मध्यप्रदेश) में बकाया वेतन मांगने पर अन्य कारखाने में तबादला किए जाने से परेशान होकर एक निजी कंपनी के सात कर्मचारियों ने गुरुवार को कथित तौर पर कंपनी के सामने एक साथ ज़हर खा लिया। बकौल पुलिस, सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।