रतलाम (मध्य प्रदेश) में एक दुकान में मोबाइल की बैटरी फटने के बाद दुकानदार के आग से बाल-बाल बचने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। शनिवार के वीडियो में कुर्सी पर बैठे दुकानदार के चेहरे के सामने बैटरी फटती हुई दिख रही है और उसकी ओर आकर गिरती दिख रही है। बकौल रिपोर्ट्स, पानी डालकर आग पर काबू पाया गया।