एमपी में शख्स ने किया 3 सगे भाई-बहनों का अपहरण, पुलिस ने 12 घंटे के अंदर किया रेस्क्यू
देवास (मध्य प्रदेश) में गुरुवार को एक शख्स ने 3 नाबालिग सगे भाई-बहनों का अपहरण कर लिया जिन्हें पुलिस ने 12 घंटे के अंदर इंदौर से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, तीनों भाई-बहन एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे लेकिन देर तक घर नहीं लौटे।