एमपी में शख्स ने की भाभी और 2 नाबालिग भतीजियों की हत्या, तालाब में फेंके भतीजियों के शव

रीवा (मध्य प्रदेश) में शनिवार को एक शख्स ने अपनी भाभी और दो नाबालिग भतीजियों की हत्या कर दी। आरोपी ने दोनों भतीजियों के शवों को बोरी में भरकर तालाब में फेंक दिया। एडिशनल एसपी अनिल सोनकर ने बताया कि शख्स अपनी भाभी के चरित्र पर शक करता था और इसी के चलते दोनों के बीच कहासुनी हुई थी।