मध्य प्रदेश के डीजीपी विवेक जौहरी के विरोध के बाद रिटायर्ड स्पेशल डीजीपी (पुलिस सुधार) मैथिली शरण गुप्ता को राज्य के आईपीएस अधिकारियों के एक वाट्सऐप ग्रुप से हटा दिया गया है। दरअसल, गुप्ता ने कथित तौर पर यूट्यूब का एक लिंक ग्रुप पर साझा किया था जिसमें हिंदुओं को मुसलमानों का मुकाबला करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है।