छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश) में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला जलाने के दौरान दो दलों के बीच हुई झड़प का एक वीडियो सामने आया है। बकौल एएसपी संजीव उईके, दोनों दलों के बीच पत्थरबाज़ी हुई थी जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। गौरतलब है, मामले में एफआईआर दर्ज की गई है व अज्ञात लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।