एमपी में स्विमिंग पूल में छलांग लगा रहे लड़के के पैर से चोट लगने पर युवक की डूबकर हुई मौत
रतलाम (मध्य प्रदेश) में एक लड़के द्वारा स्विमिंग पूल में छलांग लगाने के दौरान उसके घुटने से मुंह पर चोट लगने से अनिकेत तिवारी नामक 18-वर्षीय युवक की डूबकर मौत हो गई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें अनिकेत बेहोश होकर पूल में गिरते दिखा। बकौल रिपोर्ट्स, अनिकेत को करीब 6 मिनट बाद बाहर निकाला गया था।