एमपी में हफ्ते में एक दिन बिना बस्ते के स्कूल जाएंगे छात्र, बैग का भार भी किया गया तय
मध्य प्रदेश सरकार ने 1.30 लाख स्कूल के छात्र-छात्राओं को हफ्ते में एक दिन बस्ता लाने से छूट देते हुए बस्ते का भार तय किया है। एक अधिकारी के मुताबिक, राज्य में 1.30 लाख स्कूलों में 1.54 करोड़ विद्यार्थी पढ़ते हैं। कक्षा 1-2 के लिए बैग का भार 1.6-2.2 किलोग्राम जबकि कक्षा 3-5 के लिए 1.7-2.5 किलोग्राम तय हुआ है।