मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि नीमच में कन्हैया लाल भील की मौत के बाद उनके बेटे की पढ़ाई का ज़िम्मा व अन्य खर्चे सरकार उठाएगी। भील के दोनों भाइयों को राज्य सरकार ₹2 लाख देगी। दरअसल, चोरी के शक में ट्रक से बांधकर घसीटने के बाद भील को बाइक से टक्कर मारी गई थी।