एमपी सरकार ने की पुनर्विकसित हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग
मध्य प्रदेश सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र भेजकर पुनर्विकसित हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर 18वीं सदी की गोंड रानी कमलापति के नाम पर 'रानी कमलापति रेलवे स्टेशन' करने की मांग की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को इस पुनर्विकसित स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। गौरतलब है कि स्टेशन के पुनर्विकास पर ₹100 करोड़ खर्च किए गए।