एमपी हाईकोर्ट ने पेशाब कांड के आरोपी की पत्नी की याचिका पर राज्य सरकार से मांगा जवाब
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने सीधी में एक आदिवासी युवक पर पेशाब करने के आरोप में गिरफ्तार प्रवेश शुक्ला की पत्नी की याचिका पर राज्य सरकार से जवाब मांगा है। प्रवेश की पत्नी ने याचिका में अपने पति के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई किए जाने को गलत बताया है। प्रवेश को 5 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था।