inshorts

एमबीए छात्र ने दोस्तों द्वारा प्राइवेट तस्वीरों से ब्लैकमेल करने के बाद की सुसाइड की कोशिश

दिल्ली में 26-वर्षीय एमबीए छात्र ने दोस्तों द्वारा कथित तौर पर ब्लैकमेल करने के बाद शनिवार को ज़हरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने की कोशिश की। बकौल पुलिस, छात्र के दोस्तों ने कथित तौर पर उसकी प्राइवेट तस्वीरें ले ली थीं और उनके ज़रिए उससे पैसे वसूलने की कोशिश कर रहे थे। मामले में एफआईआर दर्ज हो गई है।